टुंडी में विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति की प्रखंड समिति का पुनर्गठन, वासुदेव विश्वकर्मा बने अध्यक्ष, समाज को संगठित करने और कुरीतियां दूर करने पर जोर
डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : टुंडी के संग्रामडीह मोड़ पर मंगलवार को आयोजित झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति की आमसभा में समाज की प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया। इसमें वासुदेव विश्वकर्मा को अध्यक्ष, रामदेव मिस्त्री को सचिव, परमानंद मिस्त्री को उपाध्यक्ष, गुरुदेव मिस्त्री को कोषाध्यक्ष तथा सुनील मिस्त्री को मीडिया प्रभारी चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता महेंद्र शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री सुखदेव प्रसाद शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुप्तेश्वर शर्मा ने समाज के विकास और संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट एवं संगठित रहने की अपील करते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया।
सभा में मौजूद प्रबुद्ध सदस्यों की उपस्थिति में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं फूलमाला देकर सम्मानित किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किए जाने पर सदस्यों ने समाज को मजबूत बनाने और सामूहिक रूप से सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस मौके पर उमेश शर्मा, विजय शर्मा, रमेश शर्मा, पंकज शर्मा, इतवारी शर्मा, महेंद्र शर्मा, जितन मिस्त्री, राजीव मिस्त्री, रामनारायण मिस्त्री, चंदेश्वर मिस्त्री, तेजेश्वर विश्वकर्मा, अजय मिस्त्री, सागर मिस्त्री और मंगल मिस्त्री, मनोज मिस्त्री, कोकिल मिस्त्री, कमल मिस्त्री, दिनेश मिस्त्री, रूद्र देव कुमार राणा, रिंकू मिस्त्री, दीपू मिस्त्री, गणेश मिस्त्री सहित अन्य लोग मौजूद थे।