आंगनबाड़ी कर्मियों की मेहनत और ईमानदारी सराहनीय : ज्ञान रंजन सिन्हा

आंगनबाड़ी कर्मियों की मेहनत और ईमानदारी सराहनीय : ज्ञान रंजन सिन्हा

सेवा संकल्प अभियान के तहत कोल्हर के दो आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम, सेविका-सहायिका सम्मानित

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और वहां कार्यरत कर्मियों को सम्मान देने के उद्देश्य से मंगलवार को पश्चिमी टुंडी मंडल भाजपा की ओर से कोल्हर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 और 2 में संयुक्त रूप से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने प्रार्थना गीत, राष्ट्रगान और खेल-खेल में शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की गतिविधियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच चॉकलेट और मिठाइयां बांटी गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका, सहायिका और पोषण सखी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

आंगनबाड़ी कर्मी मेहनत और ईमानदारी से निभा रहे जिम्मेदारी

इस अवसर पर ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका, सहायिका और पोषण सखी पूरी मेहनत एवं ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। एसआईआर समेत अन्य कार्यों को भी वे लगन के साथ सफलतापूर्वक पूरा कर रही हैं। समाज और बच्चों के विकास में उनके योगदान को सम्मान देना जरूरी है।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बच्चों के साथ करीब दो घंटे बिताकर उन्हें भरपूर आनंद मिला। बच्चों की गतिविधियों और उनके उत्साह को देखकर अच्छा लगा। ऐसे कार्यक्रमों से आंगनबाड़ी कर्मियों का मनोबल बढ़ता है और समाज में उनके योगदान को पहचान मिलती है।

कार्यक्रम में पश्चिमी टुंडी मंडल भाजपा अध्यक्ष गोविंद टुडू एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह ने भी भागीदारी निभाई। आयोजन के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका और वहां कार्यरत कर्मियों के योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top