एसडीपीओ ने लिलोरी मंदिर का किया निरीक्षण, दुर्गोत्सव में तैनात रहेगी पुलिस

एसडीपीओ ने लिलोरी मंदिर का किया निरीक्षण, दुर्गोत्सव में तैनात रहेगी पुलिस

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कतरास थानेदार प्रवीण कुमार के साथ लिलोरी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीपीओ ने बताया कि लिलोरी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए छह पुलिस अधिकारी और 30 महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। नवमी और दशमी के दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बाघमारा अनुमंडल के सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। पूजा को लेकर सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें।
निरीक्षण के बाद डीएसपी ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। कतरास राज परिवार के विशाल देव सिंह ने उन्हें मंदिर में पूजा के दौरान होने वाली गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने कहा कि मंदिर परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मौके पर विशाल देव सिंह, हराधन बनर्जी, काजल प्रमाणिक, रिंटू बनर्जी, अभिजीत बनर्जी, सिंटू आचार्य, खोखा बनर्जी, अभिजीत उर्फ पोला, नीलकंठ प्रमाणिक, उत्तम प्रमाणिक, आनंद प्रमाणिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top