कल्याण समिति की बैठक में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बीसीसीएल के ब्लॉक टू क्षेत्रीय कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में हुई l क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन अमित यादव ने परिचय के साथ बैठक प्रारंभ की l बैठक से पूर्व कल्याण समिति सदस्यों द्वारा असैनिक, चिकित्सा, वि एवं यां समेत अन्य विभागों के कार्यों से संबंधित विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया गया, जिसमें माटीगढ़ा डिस्पेंसरी, कर्मशाला, सड़कें, कॉलोनी सहित 14 नंबर हाजिरी घर के समीप के स्थल शामिल थे। निरीक्षण उपरांत मौजूदा सुविधाओं को और अधिक दुरुस्त करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन अमित यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (मानव संसाधन) हेमंत कुमार हेना द्वारा किया गया I बैठक में कल्याण समिति सदस्यों में के के सिंह, नोडल (मु०), (DCKU) , अरशद हुसैन (UCWU), बैजनाथ यादव(BCKU), अविनाश दुबे (DCKU), केशव पासवान (KIPM), इंद्रासन यादव (JMS) एवं प्रबंधन पक्ष से कुमार रंजीव, महाप्रबंधक, ब्लॉक टू क्षेत्र, डॉ अनामिका कुमारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, शशांक शेखर जायसवाल, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक, पी एस के सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी एबीओसीपी माइन, आलोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (वि & यांत्रिकी), प्रवीण कुमार झा, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रसाशन), हेमंत कुमार हेना प्रबंधक मानव संसाधन, गोपाल दास, सहायक असैनिक अभियंता सहित अन्य अधिकारीगण एवं मानव संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे I