बाघमारा की सोनम ने हासिल किया स्वर्ण पदक, लायंस क्लब ने किया सम्मानित

बाघमारा की सोनम ने हासिल किया स्वर्ण पदक, लायंस क्लब ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र की 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता के 15 सौ मीटर दौड़ में बाघमारा की सोनम कुमारी ने
स्वर्ण पदक हासिल किया है। सोनम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा की कक्षा 11वीं की छात्रा है। सोनम बाघमारा बस्ती निवासी विष्णु महतो की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं पूरे बाघमारा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
सोनम की इस सफलता पर मंगलवार को लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के पदाधिकारी एवं सदस्य उनके आवास पर पहुंचे। क्लब की ओर से सोनम कुमारी तथा उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। साथ ही आगे भी इसी तरह मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन दीपक प्रसाद, जोन चेयरपर्सन लायन शशिकांत शरण, पूर्व रीजन चेयरपर्सन MJF लायन मदन मोहन, पूर्व जोन चेयरपर्सन लायन संतोष कुमार, आयुर्वेद चिकित्सक लायन डॉ. बिनोद कुमार मिश्रा, लायन लक्ष्मण रवानी, लायन सावित्री पाल, लायन बबलू मिश्रा, शंभु महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top