बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

प्रदर्शनी में बेहतर मॉडल बनाकर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बलियापुर: आदर्श शिशु विद्या मंदिर कर्माटांड़ में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र- छात्राओं ने पवन ऊर्जा, स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, मरीज वाहन, चंद्रयान 3, ज्वालामुखी, वर्षा जल संचयन, स्मार्ट सिटी, मानव हृदय कार्य, जल चक्र, जंक फूड, हेल्दी फूड, ग्लोबल वार्मिंग, हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी आदि वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। स्कूल के सचिव बादल रवानी, प्राचार्य मीरा कुमारी, सुनील कुमार रवानी, विश्वनाथ महतो, श्रीकांत, पंकज, मनोज, भास्कर, मनाली आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
————————————————–

भूली ने ढांगी को हराया

बलियापुर : जय मां खेलाचंडी क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच पहाड़पुर में सोमवार को खेला गया। भूली की टीम ने ढांगी की टीम को दो-एक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि मिथिलेश महतो, कप्तान विजय मलिक, अजय मलिक, मदन महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में गोलक महतो, निर्मल महतो, जनार्दन, झंडू, सुधीर, मनोज, दिनेश, रमेश आदि का योगदान था।
———————————————–


पूर्व विधायक आनंद ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

बलियापुर: भाकपा माले के पालित ब्युरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो एवं झामुमो नेता पूर्व मुखिया समीर मुर्मू सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री सोरेन से मिलकर उनकी माता पूर्व सांसद रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। पूर्व विधायक एवं झामुमो नेता ने स्वर्गीय रूपी सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top