उत्पादन लक्ष्य पूरा करना प्राथमिकता: जीएम
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया 3 के नए महाप्रबंधक किशोर कुमार सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। गोविंदपुर के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद का स्थानांतरण झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण जेआरडीए में हुआ है। नये महाप्रबंधक किशोर कुमार सिंह ने कहा कि गोविंदपुर एरिया का उत्पादन लक्ष्य पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बेहतर औद्योगिक संबंध स्थापित कर गोविंदपुर एरिया का उत्पादन लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। कोयला उत्पादन में संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मजदूरों की समस्याओं को सुना जाएगा । अधीनस्थ अधिकारियों ने जीएम को शाल व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मौके पर अपर महाप्रबंधक डीके सिंह, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक यशवंत सिंह, सचिन जायसवाल, परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार, एके झा, कामता सिंह, विद्युत एवं यांत्रिक प्रबंधक आरके सिंह क्षेत्रीय असैनिक अभियंता अनुज कुमार, मैनेजर अमित कुमार, योजना पदाधिकारी अमित कुमार, क्षेत्रीय सर्व पदाधिकारी रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।