वाहन के धक्के से स्मारक स्थल क्षतिग्रस्त, कार्रवाई की मांग

वाहन के धक्के से स्मारक स्थल क्षतिग्रस्त, कार्रवाई की मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक पर स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक स्थल क्षतिग्रस्त हो गया है। सोमवार को किसी अज्ञात वाहन द्वारा धक्का मार देने से यह घटना घटी है। स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि शहीद शक्ति का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की पहचान एवं अस्मिता से जुडा हुआ है। उन्होंने घटना की जांच कर दोषी वाहन की पहचान कर उचित कारवाई करने की मांग पुलिस से की है। साथ ही क्षतिग्रस्त स्मारक स्थल की मरम्मत कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top