डिगवाडीह की टीम ने चैनपुर को 3-0 से हराया

डिगवाडीह की टीम ने चैनपुर को 3-0 से हराया

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):  जूनियर स्पोर्टिंग क्लब कपुरिया के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर डिगवाडीह की टीम ने कब्जा जमा लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में विजेता टीम ने चैनपुर को 3-0 से पराजित कर दिया।

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, कपूरिया पंचायत समिति सदस्य संजय भट्ट, कपिल गोप, दिलीप सिंह, संतोष गोप, अमित कालिंदी, मंजय कालिंदी, संजय कालिंदी ,अमर बाउरी, टिंकू बाउरी, आकाश सिंह, शोभा महतो आदिल उपस्थित है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top