दुर्गोत्सव में धैया में किया जाएगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद : दुर्गोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छठ तालाब, ठाकुर कुल्ही, धैया में बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिकल चेयर एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पूजा समिति की ओर से 16 अक्टूबर को अलग-अलग विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता, 17 अक्टूबर को आर्ट एंड क्राफ्ट एवं म्यूजिकल चेयर, 18 अक्टूबर को नृत्य प्रतियोगिता तथा 19 अक्टूबर को संगीत सुधा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की समय सारणी सहित पूजा समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु पोस्टर जारी किया गया।
समिति के सचिव विकास राय ने बताया कि पूजा के साथ-साथ पूजा समिति समय-समय पर सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती रहती है। इस श्रृंखला में पूजा के अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने हेतु अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, संरक्षक प्रद्युत कुमार राय, सचिव विकास राय, सहसचिव राजकुमार शर्मा, प्रदीप पाठक, उपाध्यक्ष विमल कुमार, बबलू सिंह, मनोज सिंह, भोला नाथ पांडे, कार्यक्रम संयोजक सुनील चौरसिया, मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष सुमित पाठक, संजय मिश्रा, राजकुमार शर्मा, सुशील मिश्रा, जय शंकर ठाकुर, अमित सिंह, संतोष रजक, मिथिलेश ठाकुर, प्रसून्न पांडे, द्वारिकानाथ मंडल, शुभम मिश्रा, जयंत मिश्रा, मनीष मिश्रा एवं अन्य सम्मानित सदस्यगण और बच्चे उपस्थित थे।