महालया पर हीरापुर हरि मंदिर में की गई मां की भव्य पूजा-अर्चना

महालया पर हीरापुर हरि मंदिर में की गई मां की भव्य पूजा-अर्चना

डीजे न्यूज, धनबाद : महालया के पावन अवसर पर हीरापुर हरि मंदिर (काली बाड़ी) में शनिवार सुबह 4 बजे से ही मां की विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लिया और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महालया के दिन मंदिर में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ किया जाता है, जो भक्तों के हृदय में देवी के प्रति श्रद्धा और भक्ति को जागृत करता है। इस अवसर पर मूर्तिकार प्रतिमा की आंखों को रंगकर मां की प्रतिमा को अंतिम रूप देते हैं, जिससे देवी के रूप में जीवंतता का अनुभव होता है।

पुजारी भजन दा ने बताया कि महालया के दिन मां के स्वागत के लिए मंदिर परिसर में आतिशबाजी भी की जाती है। यह पर्व धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे पितृपक्ष के बाद देवी दुर्गा के आगमन का प्रतीक माना जाता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top