यूपीआई-एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापार संघ ने किया जनसंपर्क
डीजे न्यूज, धनबाद: यूपीआई-एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापार संघ ने शुक्रवार को धनबाद व्यापार संघ ने बैंक मोड़, मटकुरिया, झरिया एवं डिगवाडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों और ग्राहकों ने UPI/MDR शुल्क के प्रस्ताव को लेकर अपनी चिंताएँ व्यक्त कीं और एकता बनाए रखने पर जोर दिया।
जनसंपर्क के दौरान 14 अक्टूबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर UPI/MDR शुल्क के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई। धनबाद मोटर पार्ट डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने कौशल किशोर सिंह के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
संघ के सचिव अनिल कुमार जैन ने सभी व्यापारियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहक और दुकानदार एक-दूसरे के सहयोगी हैं। किसी भी मुद्दे पर दोनों के बीच मतभेद पैदा नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने सरकार से UPI/MDR संबंधी प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा करने और व्यापारियों एवं आम जनता की चिंताओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान में अनिल कुमार जैन, आलोक चटर्जी, मुकेश कुमार, घनश्याम सिंह, दीपराज सहित अन्य सदस्य शामिल थे।