विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
बलियापुर: शिशु विद्या मंदिर बलियापुर में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती ने बच्चों को पुरस्कृत किया। मौके पर रामानुज प्रसाद, मुकेश महतो आदि थे। पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं में वर्षा कुमारी, नंदनी कुमारी, पिंकी कुमारी, अंतरा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, समृद्धि कुमारी, कृतिका, हेमंत कुंभकार आदि शामिल थे।