टुंडी सीएचसी में प्रखंड लेखा प्रबंधक का प्रभार बदला

टुंडी सीएचसी में प्रखंड लेखा प्रबंधक का प्रभार बदला

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक के त्यागपत्र एवं प्रखंड लेखा प्रबंधक के सेवानिवृत्त होने के कारण कार्य प्रभावित होने को देखते हुए धनबाद के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रभार में बदलाव का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, बाघमारा के प्रखंड लेखा प्रबंधक को टुंडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी में जाकर प्रखंड लेखा प्रबंधक के कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक का प्रभार डाटा एंट्री ऑपरेटर, एनसीडी को सौंपा गया है।

आदेश में बीपीएम टुंडी के कार्यों का निष्पादन बीपीएम शशि शेखर द्वारा किए जाने की भी बात कही गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इससे संबंधित पूर्व आदेश, कार्यालय पत्रांक 2397 दिनांक 30 सितंबर 2026, को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

यह आदेश धनबाद के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top