पूजा समिति को सरकारी गाइडलाइन से कराया अवगत, पालन करने का निर्देश

पूजा समिति को सरकारी गाइडलाइन से कराया अवगत, पालन करने का निर्देश

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): दुर्गोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को दुर्गा पूजा समिति, महेशपुर कोलियरी, सिनीडीह के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महुदा इंस्पेक्टर रंजीत कुमार एवं मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने समिति को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की विस्तृत जानकारी दी और कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया। पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन विभाग से एनओसी,  सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्र लगाने, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा मूर्ति विसर्जन के निर्धारित रूट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही ध्वनि प्रदूषण एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में समिति सदस्यों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिस पर अधिकारियों ने उचित समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष गौर चन्द बाउरी, सचिव लाल बहादुर यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश महतो, राज कुमार रजक, मैनेजर अरविंद कुमार, जगदीश कर्मकार, सुजीत गयाली, बसंत गयाली, बिट्टू चौहान, संजय रवानी, राकेश गयाली, गोपाल बाउरी, उत्तम गयाली, बिनोद सिंह, शैलेंद्र यादव, जगन्नाथ गयाली, टुन्नू बरनवाल, पिंटू बरनवाल, दीपक बरनवाल, भगवान दास, मनोज यादव, रामचंद्र साव, सुनील हाड़ी, अर्जुन सिंह, राहुल राम, अवधेश राम, टिंकू प्रसाद, मनोज रजवार, मंटू भारती, तारकेश्वर यादव, लालू बाउरी, रंजीत पासवान, वीरेन उरांव, पंकज बरनवाल, केदार गयाली, चंदन कुमार, प्रकाश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद ताजमुल और गुंजन सिंह उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top