IIT (ISM) के प्रो. अजय मंडल का वैश्विक जलवा, एन्हांस्ड ऑयल रिकवरी में दुनिया में छठा स्थान

IIT (ISM) के प्रो. अजय मंडल का वैश्विक जलवा, एन्हांस्ड ऑयल रिकवरी में दुनिया में छठा स्थान

डीजे न्यूज, धनबाद : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर (एचएजी) एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अजय मंडल ने एन्हांस्ड ऑयल रिकवरी के क्षेत्र में एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। 2026 टॉप-1000 स्कॉलर रैंकिंग के तहत जारी वेरिफाइड रैंकिंग सर्टिफिकेट में उन्हें इस क्षेत्र में विश्व स्तर पर छठा स्थान मिला है। वहीं, भारत में वे नंबर-1 रैंक पर हैं।

रैंकिंग सर्टिफिकेट के अनुसार, लाइफटाइम इम्पैक्ट विंडो में प्रो. मंडल का इम्पैक्ट स्कोर 99.78 रहा है। उनका स्टैटिस्टिकल परसेंटाइल टॉप 0.02 प्रतिशत, कैटेगरी डी-इंडेक्स 63 और एच-इंडेक्स 72 दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि उनके लंबे समय से जारी शोध कार्य और उसके वैश्विक प्रभाव को दर्शाती है।

प्रो. मंडल को वर्ष 2026 में स्कॉलरजीपीएस की ओर से भी हाइली रैंक्ड स्कॉलर–लाइफटाइम के रूप में मान्यता मिल चुकी है। उन्हें पेट्रोलियम इंजीनियरिंग और एन्हांस्ड ऑयल रिकवरी के क्षेत्र में दुनिया के टॉप 0.05 प्रतिशत स्कॉलर्स में शामिल किया गया था।

जून 2026 में रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, यूके की ओर से उन्हें प्रतिष्ठित चार्टर्ड केमिस्ट (CChem) स्टेटस भी प्रदान किया गया।

प्रो. अजय मंडल का शोध मुख्य रूप से एन्हांस्ड ऑयल रिकवरी, नैनोइमल्शन, सर्फैक्टेंट आधारित ऑयल रिकवरी, कार्बन यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज तथा ऊर्जा प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है। उनकी नई वैश्विक रैंकिंग ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के शोध जगत की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top