डीआरयूसीसी में विधायक मथुरा मनोनीत
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो को पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की डिवीजनल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति का सदस्य मनोनीत किया है। उनका मनोनयन
01 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक की अवधि के लिए किया गया है। इस बाबत झारखंड विधानसभा सचिवालय के उप सचिव किरण सुमन बाक्सला ने पूर्व रेलवे के डिप्टी जेनरल मैनेजर (9) शिबराम मांझी को पत्र प्रेषित कर इसकी जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक मथुरा को आसनसोल डिवीजन की डीआरयूसीसी में प्रतिनिधित्व के लिए नामित किया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से विधायक मथुरा को भी पत्र की प्रति सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। बता दें कि डीआरयूसीसी रेलवे यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं, यात्री समस्याओं तथा रेल सेवाओं में सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण सुझावों के लिए प्रमुख मंच है।
विधायक मथुरा को डीआरयूसीसी सदस्य बनाए जाने पर झामुमो कार्यकर्ता व समर्थकों में हर्ष का माहौल है और उन्हें बधाई दी है।
बधाई देने वालों में राकोमयू नेता संजय सिंह, जनक लाल, चंद्रिका सिंह, यादव, संजय राय, बसंत महतो, राजेंद्र पासी, मो. जावेद, अमल महतो, आनंद महतो, सुमित महतो, बीरू सिंह, पुनरबासु, शिबू रजवार, किस्टा उरांव, विकास महतो, बबलू महतो, दिनेश महतो, प्रतोष महतो, राकेश पासवान, अजय नोनियां, कृष्णा मंडल, विकास महथा, महादेव महतो, मो. सुल्तान, गौरीपति महतो, राजाराम महतो, दिवाकर महतो आदि शामिल हैं।