हेमंत के मोरहाबादी आवास में उमड़ा सियासी-प्रशासनिक जमावड़ा, रूपी सोरेन को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

हेमंत के मोरहाबादी आवास में उमड़ा सियासी-प्रशासनिक जमावड़ा, रूपी सोरेन को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर आज मोरहाबादी स्थित आवास पर राजकीय शोक का माहौल रहा। राज्य सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सांसद विजय हांसदा, सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, कई विधायक, पूर्व मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोगों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top