एक महीने में मैंने पहले पति और अब माता तुल्य रूपी सोरेन को खोया : श्वेता शर्मा 

एक महीने में मैंने पहले पति और अब माता तुल्य रूपी सोरेन को खोया : श्वेता शर्मा 

गिरिडीह में रूपी सोरेन को झामुमो ने दी श्रद्धांजलि 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय गिरिडीह में गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। विदित हो कि हिलव्यू होस्पिटल रांची में पिछले बीस दिनों से रूपी सोरेन का इलाज चल रहा था और बुधवार को उनका निधन हो गया। मौके पर झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा ने कहा कि रूपी सोरेन के रूप में मैंने माता को खोया हैं। वो मेरी माँ जैसी थी। एक महीने में मैंने पहले पति और अब माता तुल्य रूपी सोरेन को खोया हैं। यह हमारे लिए बहुत दुःखद क्षण है। झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा रूपी सोरेन का गिरिडीह से गहरा नाता रहा है। दिशोम गुरू शिबू सोरेन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस सहित अन्य कार्यक्रमों में भी वो गिरिडीह आती रहीं हैं। वो अब इस दुनियांँ में नहीं रहीं यह झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के लिए दुःखद क्षण है। पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से पूरा झामुमो परिवार मर्माहत है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन जब महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड रहे थे तो उस लड़ाई में रूपी सोरेन का भी अहम योगदान था।

मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, बबली मरांडी, दिलीप मंडल, नुनूराम किस्कू, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी , नूर अहमद, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, दिलीप रजक, विजय सिंह, अभय सिंह, जाकिर हुसैन, हरिमोहन कंधवे, बंटी केडिया , संजय वर्मा, पवन सिंह, मुमताज वारसी तुफान, शाहरूख खान, अंकित सहाय, मो नसीम, मो नौशाद , प्रमिला कुमारी, मेहताब मिर्जा, राकेश कुमार सिंह, रूपेश रजक गोपाल शर्मा , मोहन दास, अभिमन्यु दास मन्नू दास सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top