कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी, जामताड़ा में तीन अपराधी गिरफ्तार
डीजे न्यूज, जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह (भा०पु० से०) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साईबर अपराध) अमित रविदास के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। दल में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० गुलशन कुमार सिंह, पु०अ०नि० हीरालाल महतो के साथ रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
गठित टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीपहाड़ी से ईदगाह मोड़ जाने वाली पक्की सड़क के उत्तर फुलझरिया स्थित पानी टंकी के पास बाँस झूड़ में छापामारी की। इस क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए 03 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 65/26, दिनांक 08.10.2026, धारा 111(2) (b)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) B.N.S 2023, 66(B) (C) (D) http://I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
आरिफ अंसारी, उम्र 28 वर्ष, पिता जमशेद अंसारी
शाहजहाँ अंसारी, उम्र 40 वर्ष, पिता इस्लाम अंसारी
जिसान अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता युसुफ अंसारी, तीनों ग्राम बन्दरचुआ, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा
जप्त किये गये सामान
मोबाईल – 04
सिम कार्ड – 06
अपराध शैली
गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई-पेमेंट कंपनियों, उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त कर उनकी आने वाली समस्याओं का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर उनकी सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करते हैं। इनका कार्यक्षेत्र मुख्यतः देश के विभिन्न राज्य हैं।
छापेमारी दल के सदस्य
पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना जामताड़ा।
पु०नि० गुलशन कुमार सिंह, साईबर अपराध थाना जामताड़ा।
पु०अ०नि० हीरालाल महतो, साईबर अपराध थाना जामताड़ा एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी/हवलदार।