गाय तस्करी मामले में साहेब कुरैशी की टीआई परेड, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

गाय तस्करी मामले में साहेब कुरैशी की टीआई परेड, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

डीजे न्यूज, धनबाद: भूली ओपी क्षेत्र में मवेशी तस्करी के मामले में पुलिस ने साहेब कुरैशी की टीआई (टेस्ट आइडेंटिफिकेशन) परेड कराई। पुलिस के अनुसार, वासेपुर, आरा मोड़ और कसाई मोहल्ला क्षेत्र में पहचान परेड की कार्रवाई की गई, ताकि संबंधित लोगों से साहेब कुरैशी की पहचान कराई जा सके।

भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि मवेशी तस्करी के आरोप में साहेब कुरैशी को हथियार के साथ पकड़ा गया है। एसएसपी के निर्देश पर मामले में टीआई परेड कराई गई। पहचान परेड के माध्यम से पुलिस मामले से जुड़े लोगों से उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

इधर, साहेब कुरैशी के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि साहेब केवल मीट की दुकान चलाता है और उसके पास हथियार बरामद होने की बात सही नहीं है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top