सतीश केडिया के एक साल के कार्यकाल पर कांग्रेसियों का जश्न, बोले- बूथ तक मजबूत हुआ संगठन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया के अध्यक्षीय कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित कर बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जताई और केडिया के नेतृत्व में संगठन को मिली मजबूती की सराहना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले एक वर्ष में कांग्रेस संगठन को जिले में नई मजबूती मिली है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और पार्टी को आम लोगों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए सतीश केडिया ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष की उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार की है। आने वाले दिनों में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करेंगे तथा जनता की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
इस दौरान अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, मो. निजामुद्दीन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. सोहेल, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अहमद रजा नूरी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बेलाल अहमद हुसैनी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत भास्कर, मानिर, ओवैस अहमद, शाहनवाज, दिनेश्वर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने सतीश केडिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है। नेताओं ने उनके नेतृत्व में आने वाले समय में कांग्रेस को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।