डबल इंजन की सरकार होती तो झारखंड को मिलती विकास की गति : बाबूलाल 

डबल इंजन की सरकार होती तो झारखंड को मिलती विकास की गति : बाबूलाल 

डीजे न्यूज,​ गिरिडीह : ​गिरिडीह में भाजपा द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सफल सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के सफर पर विस्तार से चर्चा की।

​कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रमुख फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि धारा 370 को हटाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे निर्णय देश की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े हैं। इसके साथ ही मोदी सरकार के कार्यकाल में रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है तथा देशभर में एयरपोर्ट्स की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है।

​हेमंत सरकार पर साधा निशाना

सभा के दौरान राज्य की स्थिति पर बोलते हुए मरांडी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित कई महत्वपूर्ण योजनाओं को राज्य सरकार गंभीरता से लागू नहीं कर रही है, जिसके कारण योजनाओं का वास्तविक लाभ राज्य की जनता को नहीं मिल पा रहा है। मरांडी ने कहा कि यदि झारखंड में भी ‘डबल इंजन’ की सरकार होती, तो राज्य में विकास कार्यों को तेजी से गति मिलती।

​कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

​गिरिडीह में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंच पर महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जयप्रकाश वर्मा, विनय सिंह, विनोद सिन्हा, विभाकर पांडेय, चुन्नू कांत, सुनील पासवान, दिनेश यादव, मनोज साहू, प्रो. विनीता कुमारी, शालिनी बैसखियार, महादेव दुबे, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, प्रकाश सेठ, महेश राम, सुरेश मंडल, नवीन सिन्हा, संदीप डंगायच, हरबिंदर सिंह बग्गा, संगीता सेठ, उषा देवी, युवा मोर्चा के संजीव कुमार गुड्डू, मिथुन चंद्रवंशी और विक्की गुप्ता समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top