युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11, सिहोडीह में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर कमेटी की बैठक लखन राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई।
इस दौरान लखन राम और छोटू राम के नेतृत्व में दर्जनों स्थानीय युवाओं ने अन्य पार्टियों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी ने सभी नवागंतुकों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
राकेश कुमार रॉकी ने कहा कि झामुमो ऐसी विचारधारा की पार्टी है, जहां सभी जाति और धर्म के लोगों को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक राजनीति करने वाली पार्टियों का राज्य में कोई भविष्य नहीं है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में सभी वर्गों के हित में काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर जल्द झामुमो की बूथ कमेटी गठित की जाएगी। उन्होंने पार्टी में शामिल युवाओं को भरोसा दिलाया कि झामुमो उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा।
पार्टी में शामिल होने वालों में अशोक राम, राजेश राम, दीप्पू राम, मनोहर राम, विकास सिंह, सुरेंद्र दास, मो. जिबरैल, मो. फैजान, करण कुमार, चिक्कू कुमार, रिंकू कुमार, मनीष कुमार, कुंदल कुमार, फैजल अली, निक्कू कुमार, संदीप राम, नितिश कुमार, टिंकू कुमार, सुरेश तांती, राधे राम, अनिल सिंह, मो. मोनू अंसारी, शाहबाज अंसारी, मो. वारिस अंसारी, भोला कुमार और आलोक राम सहित कई युवा शामिल हैं।
नव शामिल युवाओं ने कहा कि वे हेमंत सोरेन के कार्यों और झामुमो की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। मौके पर संजय वर्मा, लखन राम, छोटू राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।