आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी नहीं चलने देंगे : ढुलू महतो
रैयतों की समस्याओं के समाधान के लिए आज डीसी से करेंगे वार्ता
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : धनबाद सांसद ढुलू महतो मंगलवार को मुकुंदा पंचायत भवन पहुंचे और रैयतों की समस्याएं सुनीं। मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल गोराई ने सांसद को मुकुंदा पंचायत के रैयतों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने भी अपनी परेशानियां सांसद के समक्ष रखीं।
सांसद ढुलू महतो ने ग्रामीणों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि रैयतों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को धनबाद डीसी से वार्ता की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को लेकर प्रशासन के स्तर पर बातचीत की जाएगी।
इसके बाद सांसद गोल्डन पहाड़ी पहुंचे और पानी में डूबे खेतों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर स्थिति की जानकारी ली और कहा कि आउटसोर्सिंग की मनमानी चलने नहीं दी जाएगी। सांसद ने कहा कि रैयतों के हितों से किसी तरह का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।