कुइंया डम्प-2 में कोयला गिराने की मांग पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन, ट्रांसपोर्टिंग रोकी

कुइंया डम्प-2 में कोयला गिराने की मांग पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन, ट्रांसपोर्टिंग रोकी
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : कुइंया डम्प-2 में विभागीय कोयला गिराने की मांग को लेकर मंगलवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले गोलकडीह कांटा घर पर प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान गोलकडीह से होने वाली ट्रांसपोर्टिंग का काम भी रोक दिया गया।
आंदोलन के कारण मामला बिगड़ता देख कुइंया प्रबंधन ने लिखित आश्वासन दिया कि 22 अक्टूबर को कोयला भवन में उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता कराई जाएगी। प्रबंधन के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभागीय कोयला कुइंया डम्प-2 में गिराने की मांग को लेकर अपनी बात रखी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव संजय महतो, श्री राम गोराई, मुकेश महतो, राकेश महतो, विजय हासंदा, अनुप साव, नेपाल बाउरी, महिलाल मांझी, शैम्पू देवी, शांति देवी, रेखा देवी, अलपना देवी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top