ज्ञानेश्वर सिंह यादव के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्ञानेश्वर सिंह यादव के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

डीजे न्यूज, धनबाद : पूर्व पार्षद (जैक) सह झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव एवं बोकारो थर्मल निवासी ज्ञानेश्वर सिंह यादव (65) के निधन पर पूर्व मंत्री आबो देवी, राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के महामंत्री अवधेश कुमार एवं संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश्वर सिंह यादव जनसरोकारों से जुड़े जुझारू नेता थे। झारखंड राज्य गठन के बाद उन्हें पार्षद (जैक) बनाया गया था। उन्होंने लंबे समय तक पूर्व पार्षदों को पेंशन दिलाने के लिए संघर्ष किया। वे गोमिया विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके थे और बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वे सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, झारखंड के चेयरमैन भी रहे।
उनके निधन पर राजश्रम के उपाध्यक्ष सुनील बाबू सिंह, संगीतकार गोपाल जी यादव, श्रमिक नेता सीताराम यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष मंसूर आलम, जीतपुर शाखा के सचिव रंजीत कुमार उर्फ गुड्डू यादव, सुमेश कुमार, युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, राजद जिला सचिव मो. अनीस, फैजान करीम, सोनू खान, अधिवक्ता गुलशन खातुन, राजेन्द्र प्रसाद, युवा राजद महासचिव नवीन प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top