मधुबन चानक के ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने की मांग
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
मधुबन बचाओ संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्रीय जीएम कौशल किशोर सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने 11 KV फीडर नंबर-04 के ट्रांसफॉर्मर को मधुबन चानक से स्थानांतरित कर बंगलाधौड़ा या डी.जी. सब स्टेशन मधुबन में शिफ्ट करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर से मधुबन बस्ती, बंगलाधौड़ा, बहराटांड़, भालगढ़ी, टांडीघर, ऊपर टोला, कोचाकुल्ही, नूतनडीह, रविदास टोला, ऑफिस कॉलोनी, परसबनिया जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रामीणों, मजदूरों, छात्रों, किसानों और बीसीसीएल कर्मियों को बिजली आपूर्ति होती है। दिन में बीसीसीएल के इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर और स्विच मैन तैनात रहते हैं, लेकिन रात में न तो गार्ड रहता है और न ही कोई कर्मचारी। इसका फायदा चोर उठा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाप्रबंधक ने बहुत जल्द ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के डेगलाल महतो, स्वरूपानंद महतो, मुकेश महतो, राजा घोष, अमित महतो, नवीन कुमार, प्रकाश महतो (लंबू), भरत महतो, कैलाश महतो, संदीप महतो, जय प्रकाश महतो, कृष्णा महतो, बादल महतो, हर्ष महतो, सेवा महतो, अजीत कुमार, उमेश कुमार महतो, संजय यादव थे।