कतरास-बाघमारा की खबरें:-

कतरास-बाघमारा की खबरें:-

परीक्षा विभागाध्यक्ष से मिला जेएलकेएम का प्रतिनिधिमंडल

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):  सेमेस्टर 4 परीक्षा में देरी और जेटेट परीक्षा से पहले बीएड पूर्ण करने की मांग को जेएलकेएम का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रबंधन से मिला। नेतृत्व कर रहे पार्टी नेता अजय महतो ने उक्त मांगों से संबंधित ज्ञापन परीक्षा विभागाध्यक्ष को सौंपा। विभागाध्यक्ष ने जेटेट परीक्षा के रिजल्ट के पहले बीएड का एग्जाम का रिजल्ट देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विभाग छात्रों के लिए सोच रही है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा और 3 से 6 नवंबर के बीच परीक्षा ले लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अजय महतो, प्रेमदीप, दीपक,राजेश, सोनाली, मरियम, तनु,सुमन, श्रुति,पूनम, रंजीत, सतीश, बिरेंद्र, प्रीति,नगमा, लवली,गौरी, सुभद्रा आदि थे।

——————————————————–

दुर्गोत्सव में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर जोर

कतरास:
दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर बाघमारा पुलिस अनुमंडल के अधिकारियों ने हरिणा में हरिणा-बाघमारा चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ  बैठक की। बैठक में पुलिस गश्त बढ़ाने, नाइट गार्ड की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने , सीसीटीवी कैमरा की निगरानी बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कतरास इंस्पेक्टर रुस्तम अंसारी, बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार और बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। पुलिस अधिकारियों ने पूजा के दौरान व्यापारियों और आम लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। मौके पर चैंबर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार,सचिव सुबोध गुप्ता, संजय रवानी, सुरेंद्र बर्णवाल, सुभाष बर्णवाल, मनोज बर्णवाल, पवन गुप्ता , कुमुद पाठक , संजय साव , दीपक गुप्ता ,शंभू चौहान ,दिलीप गुप्ता ,श्रवण सिंह, मनीष बरनवाल सहित कई व्यापारी उपस्थि थे।
————————————————–


जरूरतमंदों को कराया भोजन

कतरास:
स्वर्गीय लालचंद महतो मेमोरियल ट्रस्ट और लायंस क्लब बाघमारा के सौजन्य से मंगलवार को सिंदवारटांड में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में महिला-पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चों ने भी भाग लिया और सम्मानपूर्वक भोजन ग्रहण किया। भोजन वितरण के दौरान लायंस क्लब बाघमारा के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों को स्वयं भोजन परोसा। क्लब के अध्यक्ष हिमांशु शेखर जम्मुआर ने कहा कि लायंस क्लब के सेवा सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की सेवा करना लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई जा सके। उपस्थित अतिथियों ने लायंस क्लब बाघमारा के इस सेवा भाव की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष हिमांशु शेखर जम्मुआर, स्वर्गीय लालचंद महतो के पुत्र सह क्लब के रिजनल चेयरपर्सन मिथिलेश कुमार, एस एन राय, शशी महथा, सुभाष बरनवाल, किशुन लाल महतो, निगम कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top