खरखरी ओपी परिसर में स्वागत सह विदाई समारोह आयोजित

खरखरी ओपी परिसर में स्वागत सह विदाई समारोह आयोजित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
खरखरी ओपी परिसर में सोमवार को मधुबन बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व ओपी प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर को भावभीनी विदाई और नव पदस्थापित ओपी प्रभारी विष्णु कुमार गोस्वामी का स्वागत किया गया। मधुबन बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्य सह कांग्रेस नेता डेगलाल महतो ने कहा कि पूर्व प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। उनका व्यवहार आम लोगों के साथ परिवार जैसा था। लोगों की समस्याओं को सुनना और उसका त्वरित निराकरण करना उनकी पहचान थी। वहीं नए ओपी प्रभारी विष्णु कुमार गोस्वामी ने कहा कि कानून व्यवस्था, प्रशासनिक तंत्र और पुलिसिंग के मामले में आम लोगों को कोई शिकायत नहीं होने दी जाएगी। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करना और आम लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी ताकि किसी को कोई तकलीफ न हो। मौके पर मधुबन बचाओ संघर्ष मोर्चा के मुकेश कुमार महतो, संदीप कुमार महतो, संतोष यादव, यौगी रवानी, मुक्तेश्वर महतो, स्वरूप मिश्रा, छोटू यादव, पिंकू रजवार, भरत महतो, संजय यादव, राजा घोष, सूरज रवानी, अभिमन्यु बाउरी, भवानी ठाकुर, अजीत कुमार महतो, सौदागर मास्टर, वार्ड सदस्य कुसुम देवी, सुमन बाउरी, आशा देवी, अजय पासवान, संतोष रवानी, निर्मल रवानी, संतोष यादव सहित कई ग्रामीण और मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top