जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाई करंट की तार में फंसा किशोर, गंभीर डीजे न्यूज, तिसरी,गिरिडीह : जंगली सुअर के शिकार के लिए कथित रूप से बिछाई गई 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार ने 16 वर्षीय किशोर की जान जोखिम में डाल दी। तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी बालेश्वर साव का पुत्र अजंतु साव शनिवार रात मंझलाडीह नदी के समीप खेत में करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना में दो अन्य मजदूरों के भी झुलसने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि गांव के ही एक ट्रैक्टर मालिक द्वारा अजंतु को कथित तौर पर पैसे का लालच देकर चोरी-छिपे बालू लोड करने के लिए रात में मंझलाडीह नदी ले जाया गया था। इसी दौरान नदी से बालू उठाने की भनक स्थानीय लोगों को लग गई। ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर मजदूर भागने लगे। इसी क्रम में अजंतु खेत में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाई गई 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। साथी द्वारा लक्ष्मीपुर बिजली सब स्टेशन में सूचना देकर बिजली कटवाए जाने के बाद उसकी जान बच सकी। परिजन उसे तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ. जैनेंद्र कुमार एवं स्वास्थ्यकर्मी अनूप कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। एक साल पहले भी जा चुकी है जान: तिसरी क्षेत्र में बिजली की तार से जंगली जानवरों के शिकार का यह पहला मामला नहीं है। करीब एक वर्ष पूर्व सेवाढाब जंगल में इसी तरह बिछाई गई 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से गड़कुरा गांव के एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जेल भेजा था।

जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाई करंट की तार में फंसा किशोर, गंभीर

डीजे न्यूज, तिसरी,गिरिडीह : जंगली सुअर के शिकार के लिए कथित रूप से बिछाई गई 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार ने 16 वर्षीय किशोर की जान जोखिम में डाल दी। तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी बालेश्वर साव का पुत्र अजंतु साव शनिवार रात मंझलाडीह नदी के समीप खेत में करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना में दो अन्य मजदूरों के भी झुलसने की बात सामने आ रही है।

बताया जाता है कि गांव के ही एक ट्रैक्टर मालिक द्वारा अजंतु को कथित तौर पर पैसे का लालच देकर चोरी-छिपे बालू लोड करने के लिए रात में मंझलाडीह नदी ले जाया गया था। इसी दौरान नदी से बालू उठाने की भनक स्थानीय लोगों को लग गई। ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर मजदूर भागने लगे। इसी क्रम में अजंतु खेत में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाई गई 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आ गया।

करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। साथी द्वारा लक्ष्मीपुर बिजली सब स्टेशन में सूचना देकर बिजली कटवाए जाने के बाद उसकी जान बच सकी। परिजन उसे तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ. जैनेंद्र कुमार एवं स्वास्थ्यकर्मी अनूप कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

एक साल पहले भी जा चुकी है जान: तिसरी क्षेत्र में बिजली की तार से जंगली जानवरों के शिकार का यह पहला मामला नहीं है। करीब एक वर्ष पूर्व सेवाढाब जंगल में इसी तरह बिछाई गई 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से गड़कुरा गांव के एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जेल भेजा था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top