पत्नी की मौत के मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
खुखरा थाना क्षेत्र का मामला
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : खुखरा थाना क्षेत्र के एक कांड में फरार चल रहे आरोपित सद्दाम अंसारी के घर खुखरा पुलिस ने विधिवत इश्तहार चिपकाया।पुलिस के अनुसार आरोपित सद्दाम अंसारी, पिता छुटु अंसारी, ग्राम खरपोका कारीटांड़ का रहने वाला है। उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में वह आरोपित बनाया गया था। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में आरोपित के घर इश्तहार चिपकाते हुए उसे न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में चर्चा का माहौल है।