दानपात्र खुलते ही बाबा मंदिर में बरसी नकदी, 19.03 लाख रुपये मिले
डीजे न्यूज, देवघर : बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी दानपात्र खोले गए। दानपात्रों की गिनती के दौरान 19 लाख 3 हजार 275 रुपये भारतीय मुद्रा प्राप्त हुए।
इसके अलावा दानपात्रों से 2,475 नेपाली मुद्रा और 78 मलेशियन मुद्रा भी मिली। दानपात्र खोलने और राशि की गिनती की पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।