टाटा सिजुआ कोलियरी के सेवानिवृत्त कर्मी को दी गई भावभीनी विदाई

टाटा सिजुआ कोलियरी के सेवानिवृत्त कर्मी को दी गई भावभीनी विदाई

कार्यकाल के दौरान मिले मार्गदर्शन और सहयोग को किया याद

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ कोलियरी के सेवानिवृत्त कर्मी इदरीश मियां के सम्मान में शुक्रवार को भेलाटांड़ कॉलोनी में समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सह कर्मियों ने उनके कार्यकाल के दौरान मिले मार्गदर्शन, सहयोग और अनुभवों को साझा करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त इदरीश को पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित यूनियन के पदाधिकारियों एवं सह कर्मियों उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मालूम हो कि एसडीएल क्रु के पद पर कार्यरत इदरीश 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं।
मौके पर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, वर्तमान अध्यक्ष किशन महतो, उपाध्यक्ष मनी यादव, मो. उस्मान, मो. इस्तियाक, मो. इमरान, रामसुंदर राजभर, मो. नवी, ईश्वर देव यादव, अमरनाथ झा, मंटू महतो, सरबजीत सिंह, विजय साव आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top