शिक्षक नेता दिनेश राम का निधन
रांची में ली अंतिम सांस, पैतृक गांव जमुई के डाबिल में होगा अंतिम संस्कार, शिक्षकों में शोक की लहर
डीजे न्यूज, धनबाद : अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त सचिव दिनेश राम का शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे इलाज के क्रम में रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षकों में शोक की लहर है। वह फिलहाल धनबाद के सबलपुर में रह रहे थे। इनका पदस्थापना ग्रेड 4 भाषा में राजकीयकृत मध्य विद्यालय धैया, धनबाद में था। इनका अंतिम संस्कार शनिवार को जमुई जिले के खैरा प्रखंड गांव डाबिल में होगा। इनके परिवार में तीन पुत्री, एक पुत्र, पत्नी व पिता हैं। दिनेश राम के निधन पर अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील भगत, महासचिव सियाराम सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, संजीव कुमार, संतोष कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार, उमेश लाल, अनूप वाजपेयी, शम्भू शरण अम्बष्ट, शिव कुमार पंडित, राकेश कुमार मुरली, रामलखन कुमार, सरोज रोहिदास, दिलीप कुमार, रुपेश बर्मन, अनिल सिंह, राजू साव समेत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विनम्र श्रद्धांजलि दी है।