कांग्रेसियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी को किया नमन

कांग्रेसियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी को किया नमन

डीजे न्यूज, धनबाद: हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों, विचारों और देश के प्रति किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।
पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देश का नेतृत्व किया। उनका दिया नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश के किसानों और जवानों के सम्मान एवं योगदान की याद दिलाता है। आज जरूरत है कि हम सभी उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें।
कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष सीता राणा , उपाध्यक्ष कयूम खान, कालीचरण यादव, योगेंद्र सिंह योगी, महेंद्र दुबे, दिनेश यादव, मंटू दस, लक्ष्मण तिवारी,बिलकिश खानम, अक्षयवर प्रसाद,संतोष कुमार चौधरी, अख्तर खान गुड्डू, मृत्युंजय सिंह, देवेन्द्र पासवान, अरविंद सैनी, अनिल राय, नीतू देवी, रमेश राय, नवीन पासवान, सत्यानंद पांडेय, बिल्कीस खानम, जयप्रकाश चौहान, प्रीतम रवानी, निवारन महतो सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top