बलियापुर की खबरें:-
भाजपाइयों राष्ट्रपिता और पूर्व पीएम को किया नमन
बलियापुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को बलियापुर में भाजपा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। बलियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण की सफाई की गई। इसके पूर्व भाजपा कार्यालय में नेताओं ने राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, आशीष मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, धनंजय मंडल, राजेश मुखर्जी, गुहीराम पाल, जगन्नाथ दास, रामदेव पांडे आदि थे।
बलियापुर लायंस क्लब ने भी बलियापुर अग्रसेन भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, अशोक श्रीवास्तव, चितरंजन महतो, गिरधारी लाल अग्रवाल आदि थे।
————————————————–
उप प्रमुख ने बांटे फुटबॉल
बलियापुर: प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने खेल को बढ़ावा देने के लिए खेड़बाड़ी के खिलाड़ियों को फुटबॉल प्रदान किया। उन्होंने आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर दिलीप गोप, स्वप्न कुमार महतो आदि थे।
———————————————–
नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल
बलियापुर: सीधाटांड़ एवं प्रधानखंटा के बेदिया टोला में शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। जिसके बाद गांव में विद्युत बहाल हो सकी। मालूम हो कि उक्त दोनों गांवो का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पिछले कई दिनों से अंधेरा छाया हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत धनबाद के सांसद ढुलू महतो एवं विधायक चंद्रदेव महतो से किया था। गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष है।
—————————————————
बलियापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
बलियापुर: निचितपुर में शुक्रवार को रियल क्लब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन भाजपा के रोहित चंद्रवंशी ने किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में जूनियर बॉयज निचितपुर ने जूनियर बॉयज गुल्लुडीह को तीन -दो से पराजित किया। मौके पर भाजपा के युवा नेता समीर प्रमाणिक, वार्ड सदस्य नंदलाल दास, आशीष मोदक, मेघनाथ मोदक, दिनेश रवानी, जगन्नाथ गोप समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
————————————————–
विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित
बलियापुर: क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बीडीओ प्रभाष चंद्र दास एवं बीपीआरओ मोहम्मद आलम ने पंचायतों का दौरा कर ग्राम सभाओं का जायजा लिया। पूछे जाने पर बीडीओ ने बताया कि पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में 16वीं वित्त आयोग योजना, मनरेगा के अलावा पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा समेत अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं का प्रस्ताव लिया गया।
————————————————
दिल का दौरा पड़ने से भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन
बलियापुर: भाकपा माले कार्यकर्ता व बड़ादहा निवासी 66 वर्षीय अजित महतो का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम वह अन्य दिनों की तरह दूध लेने केंदवाटांड़ गए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा
उन्हें तुरंत एसएनएमएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी कमली देवी के अलावा एक पुत्र एवं दो पुत्रियां है। उनके निधन पर विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, ज़िप सदस्य श्वेता कुमारी, भाकपा माले के गणेश महतो, संतोष रवानी, शीतल दत्त, देवाशीष पांडे आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
—————————————————
चयनित प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
बलियापुर: पहाड़पुर स्थित दामिनी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मां खेलाचंडी हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में कक्षा षष्ठम से अष्टम तथा ग्रुप बी में कक्षा नवम से दशम के छात्र-छात्राओं में भाग लिया। ग्रुप ए में वर्षा कुमारी, किशोर कुमार महतो एवं सुमित कुमार महतो तथा ग्रुप बी में आर्यन कुमार महतो, विष्णु महतो एवं देव कुमार महतो चयनित हुए। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर भाजपा की युवा नेत्री डॉ निशि महतो, दिनेश कुमार महतो, नीतीश महतो, निर्मल महतो, शिवदत्त महतो, राकेश कुमार महतो आदि थे।