न्यू मधुबन वाशरी में धरनार्थियों के साथ मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

न्यू मधुबन वाशरी में धरनार्थियों के साथ मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बीसीसीएल के ब्लॉक टू क्षेत्र के न्यू मधुबन कोल वाशरी के समक्ष बुधवार को जमकर बवाल हुआ। यहां नियोजन और मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर धरना दे रहे कोल वर्कर्स यूनियन के लोगों के साथ हुड़दंगियों ने मारपीट की। मौके पर पहुंची सीआइएसएफ की टीम के साथ भी उलझने का प्रयास किया। घरनार्थियों के साथ हुई मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन लोगों के आंशिक रूप जख्मी होने की सूचना है। जख्मियों में यूनियन नेता बलदेव वर्मा, पार्वती देवी, तेतर देवी, मोहनी देवी ,मंजू कुमारी, रिंकी देवी, रीना देवी, विनय वर्मा, मनोज गुप्ता,चंदवा देवी आदि हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने बाघमारा थाना में शिकायत नहीं की है।
यूनियन नेता बलदेव वर्मा ने बताया की राधा चेन्नई कंपनी मे बाहरी लोगो से काम लिया जा रहा है जबकि वाशरी से सटे भीमकनाली पंचायत के लोग काम की तलाश में भटक रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के इशारे पर कुछ दबंग किस्म के लोग आये और धरनार्थियों के साथ मारपीट कर खदेड़ने का प्रयास किया। बलदेव वर्मा ने कहा की यूनियन के नेता अरूप चटर्जी को मारपीट की सूचना दे दी है। वह गुरुवार को यहां आएंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top