22 सेवानिवृत कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

22 सेवानिवृत कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के सभागार में बुधवार को 22 कोयला कर्मियों के सेवानिवृत होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत कर्मियों को कंपनी द्वारा प्रदत्त उपहार, रिटायरमेंट आईडी कार्ड तथा सीपीआरएमएस कार्ड, सर्टिफिकेट आदि दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक उमंग ठक्कर ने की। सेवानिवृत्ति कर्मियों के विदाई समारोह पर सभी ने कर्मियों के सुखद जीवन की कामना की। मौके पर कतरास क्षेत्र के प्रबंधक(मा.सं) कुमारी श्वेता , वरीय प्रबंधक(मा.सं) गजनफर मुमताज़, दिनेश चन्द्र पाण्डेय , मनोज कुमार, शैलेश कुमार महतो, दिलीप कुमार रवानी,  पायल कुमारी के अलावे विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top