विशेष स्वास्थ्य शिविर में 135 मरीजों की हुई जांच
डीजे न्यूज, धनबाद: बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कारीटांड में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिनभर चले इस शिविर में कुल 135 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
टीबी उन्मूलन अभियान के तहत संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए शिविर में विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके अंतर्गत 100 मरीजों का चेस्ट एक्स-रे किया गया, जबकि 60 संभावित मरीजों के बलगम के नमूने एकत्र किए गए। एकत्रित नमूनों को विस्तृत जांच के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया।
शिविर के सफल संचालन और समन्वय में वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सह चेयरमैन, भारतीय रेडक्रॉस समिति धनबाद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों और समय पर जांच के महत्व के प्रति जागरूक भी किया।
शिविर को सफल बनाने में बैकुंठ प्रसाद, शिवम कुमार सिंह, नरेश कुमार मांजी, सीएचओ मुकेश एक्का, एएनएम पुष्पा देवी तथा सहिया सरस्वती देवी, पंती देवी, बसंती देवी, तारा देवी, उर्मिला देवी, अनीता देवी एवं सीता देवी का सराहनीय योगदान रहा।