रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी को सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गढ़ रघुनाथपुर के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी शंकर मुर्मू को उनके सेवानिवृत होने पर बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास राणा समेत अन्य कर्मियों ने शंकर मुर्मू को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। डॉ राणा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में चौदह साल और तीन महीने की लम्बी सेवा देने वाले शंकर मुर्मू का कार्यकाल निष्ठापूर्वक और बेदाग रहा। उनके मिलनसार स्वभाव की कमी सभी को खलेगी। सभी उनके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। विदाई समारोह के दौरान सभी कर्मी काफी भावुक हो गए। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ पूजा कुशवाहा, प्रधान लिपिक विजेन्द्र कुमार वर्मा, एमपीडब्ल्यू सुजीत कुमार, राजेन्द्र किस्कू,लैब टेक्नीशियन संजय कुमार, शताब्दी सरकार, महारथी टुडू, रामाशीष पासवान,अजय सिंह,भोला सिंह, जितेन्द्र हांसदा,लखन सिंह, जीतेन्द्र शर्मा,सूरज कुमार, गीता देवी, सुरेश टुडू, रीता मंडल समेत सभी स्वास्थ्य सहिया मौजूद रहीं।