मेगा प्रोजेक्ट के नाम पर कतरास को उजाड़ने की साजिश बर्दाश्त नहीं: जलेश्वर महतो
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): मेगा प्रोजेक्ट के नाम पर बीसीसीएल कतरास व आसपास के इलाके को उजाड़ने का साजिश रच रहा है। अवैध कोयला उत्खनन भी बीसीसीएल प्रबंधन के सह पर हो रही है। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बुधवार को कहीं। पूर्व मंत्री पार्टी के कतरास कार्यालय मे प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा की टाटा कंपनी की कोलियरी से एक ढेला कोयला चोरी नही होता है। बीसीसीएल प्रबंधन चाहती है की अवैध उत्खनन के कारण भू-धंसान होते रहे और भय से लोग यहां से कहीं और चले जाएगे तो जमीन अधिग्रहण करने मे कोई दिक्कत नही होगी। जलेश्वर ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीसीसीएल कतरास को उजाड़ने की साजिश बंद करें। ऎसा नहीं किया गया बीसीसीएल को जलेश्वर का सामना करना पड़ेगा, उसके बाद ग्रामीण का। उन्होंने कहा कतरासवासियों के लिए एक आवाज पर दौड़कर आएंगे और उनका साथ देंगे।
मौके पर प्रदीप पाण्डेय ,जियाउल हक, माधव सिंह, रोबिन पाल, विनोद शर्मा, रंजीत पाण्डेय, परवेज इकबाल, बलराम महतो, अजय पासवान, राजाराम यादव, रोहित ,छोटू चौहान, विनोद महतो, कुंदन भुईया, रणधीर सिंह, बबलू पासवान सहित अन्य कई मौजूद थे।