मनकडीहा में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर समिति की बैठक, तैयारियों पर चर्चा
डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड स्थित मनकडीहा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में जयदेव पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य और आकर्षक रूप से मनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पूजा आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डाक चढ़ाने की व्यवस्था, मेला में शांति-व्यवस्था बनाए रखने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी नवरात्र को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर तैयारियों की रूपरेखा भी तय की गई। समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और मेला परिसर में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में अरविंद कुमार पांडेय, बासुदेव रविदास, जयदेव राय, सूरज कुमार पांडेय, हरे कृष्ण पाण्डेय, अजीत कुमार राणा, धपरू हाजरा, अभिमन्यु कुमार पांडेय, कामदेव पांडेय, कैलाश राय, निखिल साव, शंकर कुमार राय आदि मौजूद थे।