उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोसे विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने आयुष और बसंती उपाध्यक्ष 

उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोसे विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने आयुष और बसंती उपाध्यक्ष 

बेहतर शैक्षणिक माहौल और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर 

डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोसे में विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड प्रमुख पति अजय राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक पवन कुमार सिंह और चौधरी राणा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से आयुष कुमार को अध्यक्ष एवं बसंती देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालय के विकास, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, शिक्षक अनीता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, राजू कुमार, राजेश कुमार कुशवाहा, ज्ञानदेव कुमार, सदस्य प्रेरणा देवी, जूही देवी, चिंता देवी, उपेंद्र राणा, रामानुज शर्मा, प्रवीण कुमार, बीरेंद्र राम सहित कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top