मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने डीडीसी को सौंपा ज्ञापन
डीजे न्यूज, धनबाद : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यहां ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। इसके बाद डीडीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। डीडीसी को ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, नवनीत नीरज, शाहिद कमर, महेंद्र दुबे आदि शामिल थे।