उप विकास आयुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद उप विकास आयुक्त ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का यह तिमाही निरीक्षण है।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, झारखंड मुक्ति मोर्चा से लक्खी सोरेन, भारतीय जनता पार्टी से नरेन्द्र त्रिवेदी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संतोष कुमार सिंह, आजसू पार्टी से रतिलाल महतो, निर्वाचन शाखा के सागर कुमार (भजोहरि), राकेश महतो, साजल मंडल, रजाक अंसारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।