कतरास में जल्द बनेगा गणिनाथ बाबा का मंदिर: शत्रुघ्न महतो
कतरास में बाबा गणिनाथ जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
राजस्थानी धर्मशाला कतरास में शनिवार को श्री श्री बाबा गणिनाथ जयंती महोत्सव सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक शत्रुघ्न महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक ने कहा के कतरास में शीघ्र ही बाबा गणिनाथ की मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए हीरक कैंप में पूर्व में ही भूमि पूजन हो चुका है। विधायक फंड आते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलवाई समाज के लोग काफी मेहनतकश होते हैं। मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाने की अपील युवाओं से करते हुए कहा कि तभी समाज तरक्की कर सकता है। समारोह में धनबाद, झरिया, केन्दुआ, करकेन्द आदि क्षेत्र से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधू पहुंचे। समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर वैश्य समाज के राष्ट्रीय मंत्री राजेश गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा के जिला मंत्री नीतू शंकर गुप्ता, वैश्य समाज के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सचिव अजीत गुप्ता, सह सचिव प्रदीप गुप्ता, अध्यक्ष अजीत गुप्ता, मनोज गुप्ता, टुनटुन गुप्ता, रूपेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, सन्नी गुप्ता, सुनील गुप्ता, विजय गुप्ता, शशि गुप्ता, नवदीप गुप्ता, बबलू बनर्जी, विजय गुप्ता, मोहित गुप्ता आदि उपस्थित थे।