शहीद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर चढ़ाई गई फूल-माला
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद में शहीद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पूजा टॉकीज स्थित शहीद राजू यादव चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनकी पत्नी और राजद नेत्री आबो देवी भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों को याद किया।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि शहीद राजू यादव के जो सपने अधूरे रह गए, उन्हें पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। साथ ही उनके बताए रास्ते और पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
बता दें कि 26 सितंबर 1991 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, जिसे पहले मुगल सराय रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता था, पर शहीद राजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पुण्यतिथि पर हर साल उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।