नहाने के क्रम में पानी की गहराई में गई बच्ची, तलाश जारी

नहाने के क्रम में पानी की गहराई में गई बच्ची, तलाश जारी

कतरास के झींझीपहाड़ी की घटना

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): रामकनाली ओपी क्षेत्र के झींझीपहाड़ी घाटबंधी तालाब के पानी में शुक्रवार को 14 वर्षीय शीतल कुमारी के डूबने से हड़कंप मच गया। वह झींझीपहाड़ी बस्ती की रहने वाली है। मामले की जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तालाब के पानी में बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बताया जा रहा है कि बच्ची तालाब में नहाने गई थी। इसी क्रम में वह पानी की गहराई में चली गई।  घटना के समय एक और बच्ची तालाब के पास मौजूद थी। उसी बच्ची की शोरगुल सुनकर लोग तालाब के पास पहुंचे और घटना के बाबत पता चल पाया।  समाचार लिखे जाने तक बच्ची की तलाश जारी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top