दिव्यांग बच्चों में असीम प्रतिभा, जरूरत है अवसर और प्रोत्साहन की : ढुलू महतो

दिव्यांग बच्चों में असीम प्रतिभा, जरूरत है अवसर और प्रोत्साहन की : ढुलू महतो

25 करोड़ बच्चों के ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम में सांसद ने बच्चों की चित्रकला प्रतिभा को सराहा, बढ़ाया उत्साह

डीजे न्यूज, धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय पहला कदम में  25 करोड़ बच्चों के “सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुलू महतो शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक चित्र बनाए। इस दौरान बच्चों और राजीव अग्रवाल ने सांसद ढुलू महतो का हूबहू चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया। अपनी तस्वीर देखकर सांसद भावुक हो गए और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
सांसद ढुलू महतो ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में असीम क्षमता और प्रतिभा होती है। जरूरत उन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चे किसी भी सामान्य बच्चे से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि ऐसे बच्चों की विशेष देखभाल, शिक्षा और विकास के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना सभी का दायित्व है।
भाजपा धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने सेवा संकल्प अभियान के तहत पहला कदम विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय प्रमुख अनीता अग्रवाल और पूरे विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के संयोजक महेश पासवान ने कहा कि 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को मंच देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, संजय झा, कौशल अग्रवाल, मिल्टन पार्थ सारथी, सुधा पांडे, बसंती देवी, सुरेश दास, राजाराम दत्ता, बॉबी पांडे, श्रुति, पिंकी, रीना, नीलम, माधुरी, अनवर उल हक, उचित महतो, रंजन गुप्ता, बंटी बरनवाल, विजय शर्मा, गुरमीत सिंह समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top